मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को जब IPL में पंजाव इलेवन के ख़िलाफ़ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फ़ैसला किया तो उन्हें ख़्वाब में भी गुामान न होगा कि स्टोइनिस नाम की आंधी उनके प्ले ऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को काफूर कर देगी लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही।
ऑस्ट्रेलिया के 26 वर्षीय ऑलराउंडर स्टोइनिस ने चार ओवरों में महज़ 15 रन देकर मुंबई के चार विकेट लुड़का दिए। उन्होंने नीती, राणा, जोस बटलर, कीरॉन पोलार्ड और कृणाल पंड्या को पवेलियन की राह दिखाई। वह मैन ऑप द मैच बी बने।
ऐसा नहीं कि स्टोइनिस ने ऐसी गेंदबाज़ी पहली बार की हो। इसके पहले उन्होंने 7 मई को दिल्ली के ख़िलाफ़ भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने उस मैच में तीन विकेट लिए थे और बतौर ओपनर 52 रन ठोके थे। इस मैच में भी मैन ऑफ़ द मैच बने थे।
स्टोइनिस का संबंध पर्थ से है जहां की वाका पिच दुनिया की सबसे तेज़ पिच मानी जाती है। यू अंतरराष्ट्रीय मैच के नाम पर उनके खाते में बस एक वनडे और एक टी20 है लेकिन घरेलू प्रतियोगिता में वह धमाल मचाते रहे हैं। इसी वजह से पंजाब ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपये में ख़रीदा है। इसके पहले वह दिल्ली की तरफ से खेल चुके हैं।
स्टोइनिस ने अब तक 26 टी20 मौचों में 19 विकेट ले चुके हैं और 404 रन बनाए हैं।
Latest Cricket News