1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: हैदारबाद ने जीता टॉस, गेंदबाज़ी का फैसला

IPL: हैदारबाद ने जीता टॉस, गेंदबाज़ी का फैसला

राजकोट: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुजरात के ख़िलाफ़ गुरुवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम इस समय

David-Warner- India TV Hindi
David-Warner

राजकोट: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुजरात के ख़िलाफ़ गुरुवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और अभी तक लीग में अजेय रही है। हैदराबाद को उसे हराना आसान नहीं होगा।

हैदराबाद के नाम अभी तक खेले गए तीन मैचों सिर्फ एक जीत ही दर्ज है। वह अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर इस मैच में उतर रही है।

हैदराबाद ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। आशीष रेड्डी की जगह आदित्य तारे को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

गुजरात ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रविन्द्र जडेजा शादी के बाद पहला मैच खेलेंगे। वहीं, डेल स्टेन को भी इस आईपीएल का अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला है। शादाब जकाती और जेम्स फॉल्कनर को टीम से बाहर बैठना पड़ा है।

गुजरात लॉयन्स : सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, ब्रेंडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वान ब्रावो, आकाशदीप नाथ, धवल कुलकर्णी, डेल स्टेन, प्रवीण कुमार, रवीन्द्र जडेजा और प्रवीण ताम्बे।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आदित्य तारे, इयोन मोर्गन, नमन ओझा, दीपेंद्र हुड्डा, बिपुल शर्मा, बरेंदर सरन, मुस्ताफिजुर रहमान और भुवनेश्वर कुमार।

Latest Cricket News