भारत में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेहतरीन है आईपीएल : जॉनी बेयरस्टॉ
भारत में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेहतरीन है आईपीएल : जॉनी बेयरस्टॉ
Bhasha
Published : Mar 24, 2021 09:42 pm IST, Updated : Mar 24, 2021 09:42 pm IST
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र से इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता हो जायेंगी।
Image Source : GETTY IMAGESIPL is excellent for preparing for T20 World Cup in India:Jonny Bairstow
पुणे। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र से इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता हो जायेंगी। बेयरस्टॉ भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं।
उन्होंने बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अलग अलग मैदानों पर खेलने का यह सुनहरा मौका होगा और हमें इन्हीं मैदानों पर टी20 विश्व कप खेलना है। यह भी पता चलेगा कि इन हालात में गेंदबाजी कैसी होगी।’’