A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: धीमी ओवर गति को लेकर कोहली पर जुर्माना

IPL: धीमी ओवर गति को लेकर कोहली पर जुर्माना

पुणे: राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स टीम के साथ शुक्रवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान समय सीमा का पालन नहीं करने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली पर जुर्माना

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

पुणे: राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स टीम के साथ शुक्रवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान समय सीमा का पालन नहीं करने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली पर जुर्माना लगा है। बेंगलोर ने यह मैच 13 रनों से जीता लेकिन कोहली इस मैच में धीमी ओवर गति के दोषी पाए गए।

आईपीएल ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। बयन में कहा गया है कि चूंकी यह इस सीजन में कोहली की इस तरह की यह पहली गलती है, लिहाजा उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कोहली ने इस मैच में 63 गेंदों पर 80 रन बनाए थे। अब्राहम डिविलियर्स ने भी 83 रनों का योगदान किया था। बैंगलोर ने पुणे के सामने 186 का लक्ष्य रखा था लेकिन धोनी की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। 

Latest Cricket News