A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोहली ने दिखाया जिगरा, इसलिए किया गेल, सरफ़राज़ को बाहर

IPL: कोहली ने दिखाया जिगरा, इसलिए किया गेल, सरफ़राज़ को बाहर

बेंगलुरु: तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल टीम में हों और प्लेइंग 11 में न हो ऐसा सोचने में नामुमकिन लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान ने क्रिस गेल

Virat Kohli, Chris Gayle- India TV Hindi
Virat Kohli, Chris Gayle

बेंगलुरु: तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल टीम में हों और प्लेइंग 11 में न हो ऐसा सोचने में नामुमकिन लगता है लेकिन ऐसा हो रहा है। IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान ने क्रिस गेल को टीम से बाहर कर रखा है और ख़बर थी कि उन्हें आराम दिया जा रहा है लेकिन सच्चाई अब सामने आ गई है।

विराट कोहली ने साफ किया है कि उनकी आईपीएल टीम के स्टार ओपनर क्रिस गेल को आराम नहीं दिया गया था, बल्कि उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कोहली के कंधे पर बल्लेबाज़ी का बोझ है और वह गेल के फ़र्म से खुश नही थे। कोहली सरफ़राज़ के मोटापे और फिटनेस प्रॉब्लम से भी नाराज़ हैं और यही वजह है कि उन्हें भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है।

विराट ने कहा, ''गेल को आराम नहीं दिया गया है। हमने ट्रेविस हेड को उनकी जगह टीम में शामिल किया। हमें लगता है कि मिडल ऑर्डर में मजबूती चाहिए। ट्रेविस अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।''

गेल फिलहाल खराब फार्म से जूझ रहे हैं और पिछले तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाए हैं।

फिटनेस को लेकर नाराज़ हैं कोहली

एक टीवी चैनल के मुताबिक कोहली टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर नाराज़ हैं। कोहली का मानना है कि सरफराज अच्छे और अटैकिंग बैट्समैन तो हैं लेकिन उनकी फील्डिंग कमज़ोर है और आईपीएल या इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ बैटिंग के भरोसे कोई टीम में जगह नहीं बना सकता।

सरफ़राज़ पिछले तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन हिस्सा नहीं बन पाए हैं। उन्होंने इस साल आईपीएल में 5 मैचों में सिर्फ़ 66 रन बनाए हैं।

विराट ने तो साफ तौर पर कह भी दिया कि सरफ़राज़ को मालूम है कि उन्हें कहां सुधार करना है। इसमें फिटनेस और फील्डिंग शामिल है। "आप खराब फील्डिंग के लिए ये बहाना बनाकर नहीं बच सकते कि आउट फील्ड बहुत तेज़ थी।"

कोहली ने कहा वह चाहते हैं कि आप फील्डिंग में 120% दें क्योंकि पांच या छह रन बचाए जा सकते हैं।

Latest Cricket News