1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: स्टोइनिस के ऑलराउंड खेल से पंजाब ने दिल्ली को 9 रन से हराया

IPL: स्टोइनिस के ऑलराउंड खेल से पंजाब ने दिल्ली को 9 रन से हराया

मोहाली: मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जड़ने के बाद तीन विकेट भी चटकाए जिससे किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच (IPL) में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ रन से हरा दिया। पंजाब ने

punjab- India TV Hindi
Image Source : PTI punjab

मोहाली: मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जड़ने के बाद तीन विकेट भी चटकाए जिससे किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच (IPL) में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ रन से हरा दिया। पंजाब ने स्टोइनिस (52) और रिद्धिमान साहा (52) के अर्धशतकों और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 58 रन की साझेदारी की बदौलत पांच विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया जो आईपीएल नौ में उसका सर्वोच्च स्कोर है।

दिल्ली की टीम इसके जवाब में सलामी बल्लेबाजों क्विंटन डिकाक (52) और संजू सैमसन (49) के बीच पहले विकेट की 70 रन की तेजतर्रार साझेदारी के बावजूद पांच विकेट पर 172 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मोहित शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च किए।

पंजाब की नौ मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं लेकिन टीम अंतिम स्थान पर ही है। नौ मैचों में लगातार दूसरी हार के बाद दिल्ली के पांच जीत से 10 अंक हैं लेकिन वह तीसरे स्थान पर बरकरार है। लक्ष्य का पीछा करने उतरे डेयरडेविल्स को डिकाक और सैमसन की जोड़ी ने सतर्क शुरूआत दिलाई। दोनों ने पावर प्ले में 51 रन जोड़े। डिकाक शुरूआत से ही अच्छी लय में नजर आए। सैमसन ने मोहित पर चौके के साथ खाता खोला जबकि डिकाक ने लेग स्पिनर केसी करियप्पा और संदीप शर्मा पर चौके मारे।

डिकाक ने स्टोइनिस का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया जबकि बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा। उन्होंने स्टोइनिस पर मिडविकेट पर छक्का जड़कर 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में प्वाइंट पर अक्षर को कैच दे बैठे। उन्हौंने 30 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के मारे।

Latest Cricket News