A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे को दिया 122 रनों का लक्ष्य

IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे को दिया 122 रनों का लक्ष्य

विशाखापट्टनम: गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण में मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर

pune- India TV Hindi
pune

विशाखापट्टनम: गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग  (IPL) के नौवें संस्करण में मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 121 रनों पर ही रोक दिया। डॉ. वाई.एस.राजेशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 49वें मैच में अशोक डिंडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में एक मेडेन ओवर के साथ 20 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा एडम जाम्पा ने एक बार फिर अपनी फिरकी चाल बुनी और चार ओवर में महज 21 रन देते हुए तीन विकेट लिए।

इन दोनों के अलावा पुणे का कोई और गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के बल्लेबाजों को पुणे के गेंदबाजों ने बांधे रखा। पहले और दूसरे ओवर में सिर्फ एक-एक रन आया। रन न बना पाने का दबाव क्विंटन डी कॉक (2) पर दिखा और वह तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डिडा का शिकार बने।

इसके बाद करुण नायर (41) और श्रेयस अय्यर (8) ने टीम का स्कोर 25 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर डिंडा ने अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया। पुणे के गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों को रन बनाने का बिल्कुल भी मौका नहीं दे रहे थे।

दिल्ली को अपने 50 रन पूरे करने के लिए 11 ओवर का इंतजार करना पड़ा। इससे पहले उसने संजू सैमसन (10) को खो दिया था। वह जाम्पा का पहला शिकार बने। दूसरे छोर पर नायर अकेले संघर्ष कर रहे थे। जाम्पा ने दिल्ली के एक और इन-फॉर्म बल्लेबाज ऋषभ पंत (4) को पवेलियन भेज परेशानी में डाल दिया था। पंत के कुछ ही देर बाद उन्होंने नायर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। नायर ने अपनी साहसिक पारी में 43 गेंदें खेलते हुए पांच चौके लगाए।

ज्यां पॉल ड्यूमिनी (14) भी 93 के कुल स्कोर पर आउट हो गए थे। दिल्ली का 100 के स्कोर को छूना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन क्रिस मौरिस ने अंत में 20 गेंदों में दो छक्के और चार चौकों की मदद से 38 रनों की पारी खेल टीम को 121 के स्कोर तक पहुंचाया। मौरिस ने तिसारा परेरा द्वारा फेंके गए अंतिम ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

Latest Cricket News