A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोलकाता को 139 रनों का लक्ष्य

IPL: कोलकाता को 139 रनों का लक्ष्य

पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 13वें मैच में मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा है।

KKR- India TV Hindi
KKR

मोहाली: पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 13वें मैच में मंगलवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा है।

पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 56 रन ने शॉन मार्श ने बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। मनन वोहरा (8) को 21 के कुल स्कोर पर मोर्ने मोर्कल ने पवेलियन भेजा।

इसके बाद मुरली विजय (26) और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। विजय को 47 के कुल स्कोर पर पीयूष चावला ने पवेलियन भेजा। यह साझेदारी पंजाब की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी थी। विजय के जाने के बाद कोई भी बल्लेबाज मार्श का साथ नहीं दे सका। रिद्धिमान साहा (8), डेविड मिलर (6), ग्लेन मैक्सवेल (4) और अक्षर पटेल (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

एक छोर पर मार्श अकेले संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों का अकेले सामना करते हुए टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। मार्श के साथ एबॉट 12 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे। मार्श ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया। कोलकाता की तरफ से मोर्कल और सुनिल नरेन ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव, यूसुफ पठान और पीयूष ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

Latest Cricket News