A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IPL: दिल्ली ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 47वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL- India TV Hindi
IPL

विशाखापट्टनम: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने रविवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 47वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह दिल्ली का 11वां और मुम्बई का 13वां मैच है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं। यह मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी। वैसे मुम्बई के लिए यह मैच अधिक अहम है क्योंकि उसके पास इस मैच के बाद सिर्फ एक मैच बचा होगा जबकि दिल्ली के पास तीन और मैच बचे हैं।

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, संजू सैमसन, अमित मिश्रा, जेपी ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, ऋषभ पंत, इमरान ताहिर और शहबाज नदीम।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, मार्टिन गुप्टिल, विनय कुमार, अंबाती रायडू, एन. राणा, क्रूनाल पंड्या, मिशेल मैकक्लानेघन।

Latest Cricket News