1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: दिल्ली के खिलाफ पुणे ने चुनी गेंदबाजी

IPL: दिल्ली के खिलाफ पुणे ने चुनी गेंदबाजी

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL- India TV Hindi
IPL

विशाखापट्टनम: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में डॉ. वाई राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 49वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पुणे पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए जीत की दरकार है। पुणे ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मुरुगन अश्विन की जगह टीम में दीपक चहार को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। मयंक अग्रवाल, इमरान ताहिर, शहाबाज नदीम की जगह नाथन कल्टर नाइल, मोहम्मद समी और श्रेयस अय्यर को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, संजू सैमसन, अमित मिश्रा, जेपी ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, ऋषभ पंत, नाथन कल्टर नाइल और मोहम्मद समी।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, सौरव तिवारी, उस्मान ख्वाजा, जॉर्ज बेले, तिसिरा परेरा, दीपक चहार, इरफान पठान, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा और एडम जाम्पा।

Latest Cricket News