1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: फिर चमका रोहित का बल्ला, मुंबई की आसान जीत

IPL: फिर चमका रोहित का बल्ला, मुंबई की आसान जीत

रोहित शर्मा के लगातार पांचवें अर्धशतक की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को आठ विकेट से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

ipl- India TV Hindi
ipl

पुणे: आखिरी 12 ओवरों की कसी हुई गेंदबाजी और बाद में कप्तान रोहित शर्मा के इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार पांचवें अर्धशतक की बदौलत मुम्बई इंडियंस  ने आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को आठ विकेट से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

स्टीवन स्मिथ (23 गेेंदों पर 45 रन) और सौरभ तिवारी (45 गेंदों पर 57 रन  के बीच 7.3 ओवर में 84 रन की धमाकेदा) साझेदारी से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने अच्छी शुरूआत की थी। मुंबई के गेंदबाजों ने इसके बाद शानदार वापसी करके पुणे को आखिर में पांच विकेट पर 159 रन ही बनाने दिए।

इसके बाद रोहित के बल्ले ने रन उगले। मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने 60 गेंदों पर नाबाद 85 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने इस बीच पार्थिव पटेल (21) के साथ पहले विकेट के लिए 39, अंबाती रायुडु (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 और जोस बटलर (नाबाद 27) के साथ तीसरे विकेट के लिये 6.5 ओवर में 70 रन की तीन उपयोगी साझदारियां की जिससे मुंबई ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

मुंबई के अब नौ मैच में दस अंक हो गए हैं और वह गुजरात लायन्स के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पुणे सुपरजाइंट्स की यह आठ मैच में छठी हार है और उसके लिये अब आगे की राह बेहद मुश्किल है। पुणे के आठ मैचों में केवल चार अंक हैं।

पुणे का स्कोर पहले आठ ओवर के बाद एक विकेट पर 84 रन था लेकिन इसके बाद अगले आठ ओवरों में केवल 40 रन बने। आलम यह था कि आखिरी 12 ओवरों में केवल तीन चौके और एक छक्का पड़ा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (24 गेंदों पर 24 रन) भी रन बनाने के लिए जूझते रहे।

Latest Cricket News