A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: आरसीबी के चार विकेट पर 151 रन, मुंबई को 152 का लक्ष्य

IPL: आरसीबी के चार विकेट पर 151 रन, मुंबई को 152 का लक्ष्य

रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 151 रन बनाए।

ipl- India TV Hindi
ipl match

बेंगलुरु: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 151 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लोकेश राहुल ने नाबाद 68 रन बनाए। मुंबई की तरफ से टिम साउथी, मिशेल मैकलेनाघन और कृणाल पंड्या ने एक एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले बुधवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में पाचंवें स्थान पर है। बेंगलोर की टीम उससे एक स्थान पीछे है।

टीमें:

 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायडू, क्रुणाल पंड्या, नीतीश राणा, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी और मिशेल मैक्लानेघन।

रॉयस चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, वरुण एरॉन, श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहाल और क्रिस जोर्डन।

Latest Cricket News