A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 4 रन से हराया

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को 4 रन से हराया

विशाखापट्टनम: लेग स्पिनर एडम जंपा के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर

shikhar dhawan- India TV Hindi
Image Source : PTI shikhar dhawan

विशाखापट्टनम: आशीष नेहरा की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद लेग स्पिनर एडम जंपा के आईपीएल इतिहास के दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पानी फेरते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कम स्कोर वाले मैच में आज यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को चार रन से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया।

सनराइजर्स के 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे की टीम नेहरा (29 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। पुणे की ओर से जार्ज बैली ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 30 रन की पारी खेली।

इससे पहले जंपा (19 रन पर छह विकेट) के आईपीएल नौ और करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के सामने हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी चार ओवर में 16 रन पर एक विकेट हासिल किया। आईपीएल इतिहास में जंपा से बेहतर प्रदर्शन सिर्फ आईपीएल से निलंबित टीम राजस्थान रायल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने किया है जिन्हौंने पहले सत्र में एक अन्य निलंबित टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 14 रन देकर छह विकेट चटकाए थे।

हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 33 जबकि केन विलयमसन ने 32 रन बनाए। टीम के कुल छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हैदराबाद की टीम 10 मैचों में सातवीं जीत से 14 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पुणे की 11 मैचों में यह आठवीं हार है और टीम के सिर्फ छह अंक हैं।

Latest Cricket News