1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल: पोलार्ड और बटलर की तूफानी पारियों से मुंबई जीता

आईपीएल: पोलार्ड और बटलर की तूफानी पारियों से मुंबई जीता

बेंगलुरू: गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कीरोन पोलार्ड और जोस बटलर की तूफानी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी

Mumbai Indians won the match- India TV Hindi
Mumbai Indians won the match

बेंगलुरू: गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कीरोन पोलार्ड और जोस बटलर की तूफानी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को छह विकेट से हरा दिया।

आरसीबी ने लोकेश राहुल (नाबाद 68) के जुझारू अर्धशतक की बदौलत चार विकेट पर 151 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियन्स ने पोलार्ड (नाबाद 35) और बटलर (नाबाद 29) के बीच पांचवें विकेट की सिर्फ 3.3 ओवर में 55 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 18 . 4 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की। अंबाती रायुडू ने भी 44 रन की उपयोगी पारी खेली। पोलार्ड ने 19 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके मारे जबकि बटलर ने 11 गेंद का सामना करते हुए एक चौका और तीन छक्के जड़े।

आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज वरूण आरोन ने 37 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चाहल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इससे पहले राहुल ने 53 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके मारने के अलावा सचिन बेबी :13 गेंद में नाबाद 25: के साथ पांचवें विकेट के लिए 4 . 3 ओवर में 53 रन की अटूट साझेदारी की। आरसीबी की टीम ने अंतिम सात ओवर में 82 रन जुटाए लेकिन इसके बावजूद यह आईपीएल नौ में उसका सबसे कम स्कोर रहा।

मुंबई की ओर से बायें हाथ के स्पिनर कृणाल पंड्या ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। मिशेल मैकलेनाघन :35 रन पर एक विकेट: और टिम साउथी :27 रन पर एक विकेट: ने भी एक एक विकेट हासिल किया। मुंबई के अब 11 मैचों में छठी जीत से 12 अंक हो गए हैं जबकि आरसीबी के 10 मैचों में सिर्फ आठ अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही पार्थिव पटेल :01: का विकेट गंवाया जिन्हौंने श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर स्लिप में शेन वाटसन को कैच थमाया।

Latest Cricket News