A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कभी खुलेआम भड़कने वाली प्रीति ज़िंटा ने अब की युवी की तारीफ़

IPL: कभी खुलेआम भड़कने वाली प्रीति ज़िंटा ने अब की युवी की तारीफ़

वो दृश्य तो शायद ही कोई भूल पाए जब किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति ज़िंटा ने युवराज सिंह के ग़ैरज़िम्मेदाराना शॉट पर बीच मैदान में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी। ये वह समय था

 preity-zinta- India TV Hindi
preity-zinta

वो दृश्य तो शायद ही कोई भूल पाए जब किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति ज़िंटा ने युवराज सिंह के ग़ैरज़िम्मेदाराना शॉट पर बीच मैदान में अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी। ये वह समय था जब युवी पंजाब के लिए खेलते थे। लेकिन आज वह हैदराबाद के लिए खेलते हैं और बुधवार को उन्होंने IPL इलिमिनेटर राउंड में कोलकता के ख़िलाफ़ सर्वाधिक 44 रन बनाए जिसकी तारीफ ख़ुद केकेआर के कप्तान गोतम गंभीर ने की है।
   
इस फ़ेहरिस्त में अब प्रीति ज़िंटा का भी नाम जुड़ गया है जिन्होंने ट्वीट कर युवी की पारी की तारीफ़ की और कहा कि हैदराबाद ने कमाल का टीम एफ़र्ट दिखाया और युवी ने तो मैदान ही जगमगा दिया।

tweet

प्रीति के अलावा बेंगलोर के ऑलराउंडर शैन वॉटसन ने भी कहा कि युवराज ने उनके पुराने दिनों की याद ताज़ा कर दी।

tweet

Latest Cricket News