1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: स्टोक्स के मास्टर्स स्ट्रोक से पुणे की गुजरात पर रोमांचक जीत

IPL 2017: स्टोक्स के मास्टर्स स्ट्रोक से पुणे की गुजरात पर रोमांचक जीत

बेन स्टोक्स के शानदार शतक की बदौलत आज यहां IPL में पुणे ने गुजरात को पांच विकेट से हरा दिया। पुणे ने 162 का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। पुणे के एक समय 42 रन पर 4 विकेट गिर गए थे लेकिन स्टोक्स ने पासा पलट दिया।

Stokes- India TV Hindi
Stokes

पुणे: बेन स्टोक्स के शानदार शतक की बदौलत आज यहां IPL में पुणे ने गुजरात को पांच विकेट से हरा दिया। पुणे ने 162 का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। पुणे के एक समय 42 रन पर 4 विकेट गिर गए थे लेकिन स्टोक्स ने पासा पलट दिया। गुजरात की ओर से थंपी और सांगवान ने दो-दो विकेट लिए।

इसके पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही गुजरात लायंस टीम ने ने 19.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 161 रन बनाए। इसमें ब्रेंडन मैक्लम के सर्वाधिक 45 रन शामिल हैं।

गुजरात को शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन बाद के बल्लेबाज कायदे से इसका फायदा नहीं उठा सके। ईशान किशन (31) और मैक्लम की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए छह ओवर में 55 रन जोड़े। 

इमरान ताहिर ने ईशान को आउट कर पुणे को पहली सफलता दिलाई। यहां से गुजरात की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। 

कप्तान सुरेश रैना (8) दुर्भाग्यवश रन आउट हुए। 10वें ओवर में जब गुजरात का स्कोर 94 रन था तभी ताहिर ने उसे दो बड़े झटके दिए। एरॉन फिंच (13) और ड्वायन स्मिथ (0) को ताहिर ने दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। 

27 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाने वाले मैक्लम, शार्दुल ठाकुर की गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने के प्रयास में अंजिक्य रहाणे के हाथों लपके गए। उस समय कुल योग 109 रन था।

रवींद्र जडेजा बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और डेनियल क्रिस्टिन का शिकार बने। जडेजा ने 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। जडेजा 135 के कुल योग पर आउट हुए।

जयदेव उनादकत ने 18वें ओवर में गुजरात को दो लगातार झटके दिए। उनादकत ने जेम्स फॉल्कनर (6) और प्रदीप सांगवान (1) को क्रमश: 146 और 148 के कुल योग पर आउट किया।

20वें ओवर में गुजरात ने एक बार फिर से दो विकेट गंवाए। दिनेश कार्तिक (29) रन आउट हुए जबकि अंकिका सोनी (1) को उनादत ने आउट किया। ये दोनों विकेट 161 के कुल योग पर गिरे। कार्तिक ने 26 गेंदों पर दो चौके लगाए।

पुणे की ओर से इमरान ताहिर और उनादकत ने तीन-तीन सफलता हासिल की जबकि शार्दुल और क्रिस्टीन को एक-एक विकेट मिले।

Latest Cricket News