A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: जाने रैना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं

IPL: जाने रैना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं

नई दिल्ली: आईपीएल में गुजरात लॉयंस के सुरेश रैना अब तक सबसे अधिक 3,985 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भी उनके खाते में एक रिकॉर्ड है जिसे वो ख़ुद तोड़ने जा रहे हैं।

Suresh Raina- India TV Hindi
Suresh Raina

नई दिल्ली: आईपीएल में गुजरात लॉयंस के सुरेश रैना अब तक सबसे अधिक 3,985 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भी उनके खाते में एक रिकॉर्ड है जिसे वो ख़ुद तोड़ने जा रहे हैं। रैना का 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के हर मैच में शामिल रहने का रिकॉर्ड रहा है लेकिन इस साल उनका यह रिकार्ड टूटने वाला है। रैना जल्द ही बाप हनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे के जन्म के मौक़े पर उन्हें हालैंड जाना है।

रैना ने कहा कि वह सोमवार को हालैंड रवाना होंगे जहां उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी इस वक्त हैं।

रविवार को ईडन गार्डन्स में कोलकता नाइट राइडर्स को हराने के बाद रैना ने, "मैं अपनी पत्नी से मिलने के लिए हालैंड जाऊंगा। मैं काफी उत्साहित हूं।"

उत्तर प्रदेश के रैना आईपीएल के पहले सात संस्करणों में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले हैं। नौवें संस्करण में उन्हें नई टीम गुजरात लॉयन्स का कप्तान बनाया गया है। इस सीज़न में रैना अभी रंग में नही आए हैं और 11 पारियों में उन्होंने 26.00 की औसत से 286 रन ही बनाए हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण आईपीएल टीम सीएसके चेन्नई पर दो संस्करणों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

रैना की ग़ैरमौजूदगी में ब्रेंडन मैक्लम और एरोन फिंच में से कोई एक खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स के साथ 14 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गुजरात टीम की कमान संभाल सकता है।

Latest Cricket News