आईपीएल-2018 के लिए एम एस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी हो गई है। इसके अलावा सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को भी चेन्नई की टीम ने रिटेन कर लिया है। चेन्नई ने धोनी को (15 करोड़), रैना को (11 करोड़) और जडेजा को (7 करोड़) में रिटेन किया है। इसके अलावा शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में रिटेन किया है।
| टीम |
रिटेन खिलाड़ी |
कितने पैसों में |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
धोनी, रैना, जडेजा |
15 करोड़, 11 करोड़, 7 करोड़ |
| राजस्थान रायल्स |
स्टीवन स्मिथ |
12 करोड़ |
| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
कोहली, डी विलियर्स, सरफराज खान |
17 करोड़, 11 करोड़, 1.75 करोड़ |
| किंग्स इलेवन पंजाब |
अक्षर पटेल |
6.75 करोड़ |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
सुनील नरेन, आंद्रे रसेल |
8.5 करोड़, 7 करोड़ |
| दिल्ली डेयरडेविल्स |
पंत, मॉरिस, अय्यर |
8 करोड़, 7.1 करोड़, 7 करोड़ |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
वॉर्नर, भुवनेश्वर कुमार |
12 करोड़, 8.5 करोड़ |
| मुंबई इंडियंस |
रोहित, पंड्या, बुमराह |
15 करोड़, 11 करोड़, 7 करोड़ |
आपको बता दें कि कई खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया है लेकिन अभी भी टीमों के पास राइट टू मैच के जरिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। हालांकि अब ये नीलामी के दौरान ही हो सकेगा। चेन्नई राइट टू मैच के जरिए 2, दिल्ली 2, पंजाब 3, कोलकाता 3, मुंबई 2, राजस्थान 3, बैंगलोर 2, हैदराबाद 3 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है। प्लेयर रिटेन के बाद अब इसी महीने के आखिर में खिलाड़ियों की बोली लगेगी।
Latest Cricket News