बेंगलुरु, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को उसी के घर में हराने के बाद उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अब सोमवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। सनराइजर्स की शुरुआत इस संस्करण में अच्छी नहीं रही। उसे अपने पहले मैच में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स से 45 रनों के हार का सामना करना पड़ा।
कप्तान विराट कोहली, तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीकी कप्तान अब्राहम डिविलियर्स के तिकड़ी वाली रॉयल चैलेंजर्स पिछले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सातवें स्थान पर रही थी, हालांकि इस बार टीम अधिक परिपक्व दिख रही है। गेल अपनी तूफानी पारी ने उन्हें विजयी आगाज दिया है।
दूसरी ओर, डेविड वार्नर के नेतृत्व वाली सनराइजर्स को अभी खेल के सभी विभाग में अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत है। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजी में भी भुवनेश्वर कुमार और ट्रेंट बाउल्ट बेहद औसत प्रदर्शन करते दिखे।
ऐसे में कप्तान और सलामी बल्लेबाज वार्नर सहित शिखर धवन पर अगले मैच में दबाव अधिक रहेगा।
सनराइजर्स की ही तरह हालांकि रॉयल चैलेंजर्स के लिए भी मध्य क्रम चिंता का सबब बना हुआ है।
टीमें :
सनराइजर्स हैदराबाद : आशीष रेड्डी, शिखर धवन, चामा मिलिंद, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, नमन ओझा, परवेज रसूल, लक्ष्मी रत्न शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रशांत पदम्नाभम, हनुमा विहारी, सिद्धार्थ कौल, डेविड वार्नर (कप्तान), डेल स्टेन, मोएसिस हेनरिक्स, रिकी भुई, केन विलियमसन, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बाउल्ट।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मिशेल स्टार्क, निक मैडिंसन, रिली रोसू, डारेन सैमी, डेविड वीज, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेचिम अहमद, संदीप वारियर, योगेश टकावले, युजवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्ला, मानविंदर बिसला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, एस. बद्रीनाथ, सरफराज खान, जलज सक्सेना, शिषिर भवाने।
Latest Cricket News