A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के मैचों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस समय पर खेले जाएंगे 4 और 8 बजे वाले मैच

IPL के मैचों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस समय पर खेले जाएंगे 4 और 8 बजे वाले मैच

आईपीएल के 11वें सीजन के मैचों के समय में बदलाव किया गया है। इस साल लीग का आयोजन सात अप्रैल से 27 मई तक होगा।

आईपीएल ट्रॉफी- India TV Hindi
आईपीएल ट्रॉफी

मुंबई: आईपीएल के 11वें सीजन के मैचों के समय में बदलाव किया गया है। इस साल लीग का आयोजन सात अप्रैल से 27 मई तक होगा। आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ने आठ बजे से होने वाले मैचों को सात बजे से और चार बजे से होने वाले मैचों को 5.30 बजे से कराने का फैसला किया है।

आईपीएल प्रमुख राजीव शुक्ला ने यहां संवादादाताओं से कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला और फाइनल मुकाबला मुम्बई में होंगे जबकि उद्घाटन समारोर 6 अप्रैल को मुम्बई में ही आयोजित किया जाएगा।

शुक्ला ने कहा, "प्रसारणकर्ता ने समय में बदलाव का अनुरोध किया था। जीसी ने उनकी अधिकतर मांगों को मान लिया है। आठ बजे से होने वाले मैचों को समाप्त होते-होते काफी रात हो जाती थी और इसी कारण इनके समय में बदलाव किया गया है।"

आईपीएल-11 के लिए नीलामी 27-28 जनवरी को आयोजित की जानी है। इसके लिए 360 भारतीयों सबित कुल 578 खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

Latest Cricket News