1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: जब माही और कोहली के फ़ैंस पड़े पशोपेश में

IPL: जब माही और कोहली के फ़ैंस पड़े पशोपेश में

पुणे: इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे देश में क्रिकेटर अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल हो जाए तो उसकी फ़ैंस फ़ॉलोइंग किसी बॉलीविड स्टार से कम नहीं होती। ऐसे ही स्टार हैं विराट कोहली

Virat and Dhoni fans- India TV Hindi
Virat and Dhoni fans

पुणे: इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे देश में क्रिकेटर अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल हो जाए तो उसकी फ़ैंस फ़ॉलोइंग किसी बॉलीविड स्टार से कम नहीं होती। ऐसे ही स्टार हैं विराट कोहली और धोनी जिनके लोग दीवाने हैं। हालंकि कोहली इस समय भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय हैं और उनकी तुलना में धोनी की लोकप्रियता ज़रा कम है लेकिन इतनी भी कम नहीं कि कोहली की लोकप्रियता उन पर ग्रहण लगा दे।

अभी शुक्रवार को पुणे में IPL में धोनी की टीम राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स और कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच था। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और ज़ाहिर है कोहली और धोनी के दीवाने भी स्टेडियम में मौजूद थे। लेकिन वे तब पशोपेश में पड़ गए जब बात हुई कि किसका समर्थन किया जाए....कोहली का या फिर धोनी का....।

इनके फेंस इतने कंफ़्यूज़्ड थे कि उन्होंने बाक़ायदा एक बड़ा पोस्टर बनाकर उस पर लिख दिया कि "चीअर्स विराट के लिए करें या कैप्टन कूल के लिए.....समझ नहीं आ रहा...क्या करें?''

बहरहाल कोहली ने 80 रन बनाकर जहां अपने फ़ैंस को निराश नहीं किया वहीं धोनी ने भी 41 रन ठोकर दिखा दिया कि लोग क्यों आज भी उन्हें पसंद करते हैं भले ही उनकी टीम 13 रन से से बेंगलोर से हार गई।    

Latest Cricket News