नयी दिल्ली: कोलकता के ईडन गार्डंस में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में एक ऐसा रिकार्ड बन गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नही की होगी। ये रोमांचक मैच कोलकता न सिर्फ जीतकर अंकतालिका में सबसे ऊपर जा बैठी बल्कि एक रिकार्ड भी अपने नाम करवा लिया।
दरअसल इस मैच में एक ऐसा वाकया हुआ जो न सिर्फ आईपीएल के इतिहास में अनूठा है बल्कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। पंजाब के ख़िलाफ़ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर ने 3 विकेट खोकर 164 रन बनाए। लेकिन मज़े की बात है कि पंजाब के बॉलरों को एक भी विकेट नहीं मिला। रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 70 और कप्तान गौतम गंभीर ने 54 रनों की पारी खेली। कोलकता के 3 विकेट गिरे और तीनों ही रनआउट हुए। उथप्पा, गंभीर और आंद्रे रसेल तीनों ही रनआउट हुए थे और इस तरह से पंजाब का कोई भी गेंदबाज़ अपने खाते में एक भी विकेट नहीं डाल सका।
आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी एक टीम की पूरी पारी के दौरान 2 या 2 से ज्यादा विकेट गिरे हों और विकेट गेंदबाज़ के खाते में नहीं गया हो।
वैसे जिम्बॉब्वे में एक घरेलू टी20 मैच में इस तरह की घटना हो चुकी है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये पहली घटना है।
Latest Cricket News