रोहित भी धोनी की नाव पर सवार हैं
रोहित की कप्तानी में मुबंई ने 3 मैच खेले है और सिर्फ़ एक मैच में जीत नसीब हुई है। वनडे और ट्वेंटी-20 में टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज रोहित का बल्ला सिर्फ एक आईपीएल मैच में ही चला है।कोलकाता के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत ज़रूर दिलाई लेकिन 2 पारियों में रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन ही बना पाए और उनकी टीम दोनों मैच हार भी गई।
पिछले एक हफ्ते के धूमधड़ाके वाले खेल में टीम इंडिया के इन तीन धुरंधरों का ग्राफ तेज़ी से नीचे गिरता दिख रहा है और इन तीनों महारथियों को अगले मैचों में अपना पूरा ज़ोर लगाना होगा वर्ना दर्शकों को तो मायूसी होगी ही इनका स्टार स्टेटस भी ख़तरे में पड़ सकता है।