1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल को आठ दिसंबर को मिलेंगी नयी टीमें

आईपीएल को आठ दिसंबर को मिलेंगी नयी टीमें

मुंबई: आईपीएल संचालन परिषद ने रविवार को आठ दिसंबर को दो नयी आईपीएल टीमों की बोली लगाने वाले शहरों से आज जयपुर और कोच्चि को हटाने का फैसला किया। ये दोनों नयी टीमें चेन्नई सुपर

आईपीएल को आठ दिसंबर को...- India TV Hindi
आईपीएल को आठ दिसंबर को मिलेंगी नयी टीमें

मुंबई: आईपीएल संचालन परिषद ने रविवार को आठ दिसंबर को दो नयी आईपीएल टीमों की बोली लगाने वाले शहरों से आज जयपुर और कोच्चि को हटाने का फैसला किया। ये दोनों नयी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स की जगह लेंगी जो दो साल का निलंबन झेल रहे हैं।

उच्चतम न्यायालय से नियुक्त न्यायधीश लोढा समिति की आईपीएल 2013 में स्पाट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में अंतरिम रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई कार्यकारिणी ने चेन्नई और रायल्स के स्थान पर टूर्नामेंट से नयी टीमें जोड़ने का फैसला किया था।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि नयी टीमों के चयन की प्रक्रिया 15 नवंबर के बाद शुरू होगी और इसमें दिलचस्पी लेने वाले चार दिसंबर तक स्पष्टीकरण ले सकते हैं।

शुक्ला ने कहा, आईपीएल संचालन परिषद ने जयपुर और कोच्चि को फ्रेंचाइजी स्थलों से हटाने का फैसला किया है। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि बोली के लिये नौ स्थान तय कर लिये गये हैं।

उन्होंने कहा, बोली आठ दिसंबर को लगेगी। केंद्रीय राजस्व पूल से रिवर्स बोली के लिये आधार मूल्य 40 करोड़ रूपये होगा और जो पार्टी केंद्रीय राजस्व पूल से सबसे कम हिस्सा लेने पर बोली लगायेगी उसे टीम सौंपी जाएगी। निविदा जारी करने के लिये दस्तावेज तैयार हो गये हैं और उन्हें कल एजीएम में मंजूरी के लिये रखा जाएगा।

Latest Cricket News