A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: ब्रावो ने कहा, धोनी की नेतृत्व क्षमता की कमी खलेगी

IPL: ब्रावो ने कहा, धोनी की नेतृत्व क्षमता की कमी खलेगी

चेन्नई: पिछले पांच साल से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अहम सदस्य रहे वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक करार दिया और

dwayne bravo- India TV Hindi
dwayne bravo

चेन्नई: पिछले पांच साल से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के अहम सदस्य रहे वेस्टइंडीज के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक करार दिया और कहा कि उन्हें आईपीएल-9 में भारतीय कप्तान के नेतृत्व में खेलने की कमी महसूस होगी। धोनी की अगुआई में सीएसके ने 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीते जबकि 2010 और 2014 में टीम चैम्पियन्स लीग में भी चैम्पियन बनी।

यहां शहर के माल में अल्टीमेट स्पोट्र्स कोचिंग प्रोग्राम लांच करने के दौरान ब्रावो ने कहा, हां, मुझे धोनी की नेतृत्वक्षमता की कमी खलेगी और किसी भी खिलाड़ी को भी क्योंकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है। उन्होंने कहा, हम अलग अलग कप्तानों के नेतृत्व में खेलते हैं लेकिन यह सुरेश रैना के पास अच्छा मौका है कि वह अपना कप्तानी कौशल दिखाए। हमें उसे यह समर्थन देना होगा। शत प्रतिशत हम रैना का समर्थन करैंगे।

दो बार के चैम्पियन सीएसके और 2008 के विजेता राजस्थान रायल्स को पिछले साल आरएम लोढ़ा समिति ने दो साल के लिए निलंबित कर दिया था। यह पूछने पर कि क्या गुजरात लायंस नयी सीएसके है, ब्रावो ने कहा, कोई दूसरी सीएसके कभी नहीं हो सकती। कभी कोई दूसरी सीएसके नहीं होगी। लेकिन मुझे लगता है कि चेन्नई के लोग गुजरात लायंस का समर्थन करेंगे क्योंकि हमारे पास सीएसके के पांच खिलाड़ी हैं।

Latest Cricket News