A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: रायपुर में सूखे को लेकर मैचों के खिलाफ याचिका

IPL: रायपुर में सूखे को लेकर मैचों के खिलाफ याचिका

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत होने वाले मैचों के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा दायर की गई

Raipur International Stadium- India TV Hindi
Raipur International Stadium

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत होने वाले मैचों के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा दायर की गई याचिका में राज्य को सूखा ग्रस्त बताते हुए मैचों को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। रायपुर में आईपीएल के दो मैच होने हैं। इन मैचों की पूरी तैयारी कर ली गई है। मैचों को स्थानांतरित करने की याचिका आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला और अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा दायर की गई है।

अधिवक्ता विमलेश बाजपेयी द्वारा प्रस्तुत की गई याचिका में कहा गया है कि राज्य इस समय सूखे की मार झेल रहा है और प्रदेश की 117 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है। ऐसे में अगर यहां आईपीएल मैचों का आयोजन किया जाता है तो इससे पानी की बर्बादी होगी।

याचिका में मांग की गई है कि महाराष्ट्र की तरह सूखे को देखते हुए आईपीएल मैचों को किसी दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया जाए।

रायपुर में आईपीएल के दो मैच खेले जाने हैं। जिसमें पहला मैच 20 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 22 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेल जाना है।

Latest Cricket News