1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: यूसुफ ने सफलता का श्रेय सहयोगी स्टाफ को दिया

IPL: यूसुफ ने सफलता का श्रेय सहयोगी स्टाफ को दिया

कोलकाता: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर पिछले मैच में बड़ी जीत से भले ही बढ़े आत्मविश्वास के साथ यहां पहुंची है लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने रविवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में

 yusuf-pathan- India TV Hindi
yusuf-pathan

कोलकाता: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर पिछले मैच में बड़ी जीत से भले ही बढ़े आत्मविश्वास के साथ यहां पहुंची है लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने रविवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में सोमवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी। यूसुफ ने यहां एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह अलग तरह का विकेट होगा। यहां अलग तरह की परिस्थितियां होंगी और यह आरसीबी के लिये बाहरी मैच होगा। उन्हें यहा सामंजस्य बिठाना पड़ेगा। हम यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं और इसका हमें फायदा मिलेगा।

कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के शतकों की मदद से आरसीबी ने कल गुजरात लायन्स को 144 रन से हराया था। पठान ने इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया और इसका श्रेय उन्होंने सहयोगी स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा, मुझे अपनी योग्यता पर विश्वास है। आपकी सफलता में कई चीजों का योगदान होता है जैसे कोचिंग स्टाफ और साथियों से मिलने वाला सहयोग। मैं बहुत सहज महसूस कर रहा हूं। मुझे जरूरी मदद मिल रही है। सहयोगी स्टाफ इसमें अहम भूमिका निभा रहा है।

Latest Cricket News