1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: युवराज सिंह ने फिट होने के लिए कर रखा है दिन-रात एक, देखें वीडियो

IPL: युवराज सिंह ने फिट होने के लिए कर रखा है दिन-रात एक, देखें वीडियो

कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़कर खेल के मैदान में लौटे युराज सिंह इन दिनों फिर एक लड़ाई लड़ रहे हैं। युवी को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट लगने की वजह से

yuvraj singh- India TV Hindi
yuvraj singh

कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़कर खेल के मैदान में लौटे युराज सिंह इन दिनों फिर एक लड़ाई लड़ रहे हैं। युवी को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टखने में चोट लगने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा था और इसी चोट की वजह से वह इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक नहीं खेल पाए हैं। युवी पहले पंजाब के लिए खेलते थे लेकिन प्रतियोगिता के 9वें सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में हैं। वह बेंगलोर के ख़िलाफ़ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे और उनकी टीम मैच हार गई थी। हादराबाद को न सिर्फ उनका बेसब्री से इंतज़ार है बल्कि ख़ुद युवी फिट होने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

शनिवार को हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने उतरेगी लेकिन इस मैच में भी युवी के खेलने की कोई संभावना नहीं है। उन्हें दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गई है।

युवी का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके बाएं पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ है और वह मोटी सी रस्सी के साथ बंधे भारी वजन वाले प्लेटों को खींच रहे हैं। युवराज ने हर बार चुनौतियों का सामना करके जबर्दस्त वापसी की है। आईपीएल में खेलने के लिए युवराज अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पैर में लगे प्लास्टर की वजह से युवी भागदौड़ तो नहीं कर सकते लेकिन खुद को को फिट रखने के लिए वह वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं। चोट के कारण युवी दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हैं लेकिन उनकी कड़ी प्रैक्टिस को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अपनी टीम हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे।

देखें वीडियो अगली स्लाइड में

Latest Cricket News