1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: युवी का यही अंदाज़ तो बनाता है उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग

IPL 10: युवी का यही अंदाज़ तो बनाता है उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग

क्रिकेट के मैदान पर आपने अमूमन एक खिलाड़ी को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से झगड़ते हुए देखा होगा, यही नहीं कई बार तो खिलाड़ी अपनी ही टीम के खिलाड़ियों से आपस में भिड़ जाते है, लेकिन...

yuvraj singh- India TV Hindi
yuvraj singh

दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर आपने अमूमन खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से झगड़ते हुए देखा होगा, यही नहीं कई बार तो खिलाड़ी अपनी ही टीम के खिलाड़ियों से आपस में भिड़ जाते है, लेकिन कोई खिलाड़ी अपने विपरीत खेल रही टीम के किसी खिलाड़ी की भी मदद कर सकता है, तो आप भी कहेंगे की ये मुश्किल है या ऐसा हो नहीं सकता, लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां, चौंकिए मत कल रात जब सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच चल रहा था उसी वक्त कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई देखता रह गया। IPL 2017: ये 5 हैं टीम इंडिया के उभरते हुए भावी खिलाड़ी

युवराज सिंह दूसरों की मदद के लिए हमेशा ही आगे रहते है, और ऐसा ही कुछ उन्होंने मंगलवार की रात दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में भी दिखा दिया है। हुआ कुछ यूं की दिल्ली के खिलाड़ी के बल्लेबाजी के दौरान जूते के फीते खुल गए और फिर क्या था युवराज मदद के लिए आगे आए और उन्होंने अपनी विरोधी टीम के खिलाड़ी के जूते के फीते बांधे। ऐसा नज़ारा बेहद ही कम देखने को मिलता है लेकिन जब युवराज जैसा खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हो तो ऐसे नज़ारे आम हो जाते है। युवराज ने फीते बांधकर जहां खेल भावना का एक अच्छा उदाहरण पेश किया है, तो वहीं आने वाले खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ मैच के दौरान मैदान पर कैसा माहौल रखना चाहिए इसकी भी अच्छी सीख मिलेगी। ब्रिजटाउन टेस्ट: अली, शहज़ाद ने पाकिस्तान को ठोस शुरुआत दी

Latest Cricket News