1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8: मुंबई ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

IPL8: मुंबई ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

मोहाली: मुंबई इंडियंस ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 35वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पिछले बार के उपविजेता किंग्स इलेवन

IPL8: मुंबई इंडियंस ने...- India TV Hindi
IPL8: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मोहाली: मुंबई इंडियंस ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 35वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पिछले बार के उपविजेता किंग्स इलेवन के लिए यह संस्करण बहुत खराब गुजरा है और टीम आठ मैचों में केवल दो जीत हासिल कर अंकतालिका में सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस के लिए भी यह सफर निराशाजनक रहा है। टीम आठ मैचों में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस टीम ने हालांकि अपने पिछले दोनों मैच जीत कर वापसी के संकेत दिए हैं। टीम ने शुक्रवार को पायदान पर दूसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स को आठ रनों से हराया था। इससे पूर्व, टीम 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद को भी 20 से हराने में कामयाब रही थी।

दूसरी ओर, किंग्स इलेवन के लिए परिस्थिति ज्यादा विकट है। टीम को पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिरोजशाह कोटला पर शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को खिलाफ किंग्स इलेवन को नौ विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

टीम :

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मिशेल जॉनसन, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, कर्णवीर सिंह।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायडू, कीरन पोलार्ड, उन्मुक्त चंद, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, लेंडिल सिमंस, पार्थिव पटेल, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।

 

Latest Cricket News