A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8: रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

IPL 8: रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई

IPL 8: रॉयल चैलेंजर्स ने...- India TV Hindi
IPL 8: रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को वापस बुलाया है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

लगातार पांच मैच जीत चुके मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में 12 अंक हैं और टीम अंकतालिका में पांचवें पायदान पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स एक स्थान नीचे छठे पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में पाच में जीत हासिल की है और टीम के कुल 11 अंक हैं।

दोनों टीमों ने इससे पूर्व 19 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस 18 रनों से विजयी रहे थे।

टीम :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, हार्दिक पंड्या, हरभजन सिंह, जगदीश सुचित, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनगन, लसिथ मलिंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, श्रीनाथ अरविंद।

Latest Cricket News