A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IPL8: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरू,  राजस्थान रॉयल्स ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 29वें मैच में टॉस जीतकर पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

IPL8: राजस्थान रॉयल्स ने...- India TV Hindi
IPL8: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरू,  राजस्थान रॉयल्स ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 29वें मैच में टॉस जीतकर पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक बदलाव किया है और इकबाल अब्दुल्ला के स्थान पर युजवेंद्र चहल को वापस बुलाया गया है। रॉयल्स ने भी एक बदलाव करते हुए क्रिस मोरिस के स्थान पर टिम साउदी को जगह दी है।

रॉयल्स के आठ मैचों में 11 अंक हैं और वह अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स के छह मैचों में इतने ही अंक हैं। टीम अंकतालिका में फिलहाल चौथे पायदान पर है।

टीम :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, हर्षल पटेल, वरूण एरॉन, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे, शेन वाटसन (कप्तान), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, करुण नायर, स्टुअर्ट बिन्नी, दीपक हुड्डा, जेम्स फॉल्कनर, टिम साउदी, अंकित शर्मा, प्रवीण ताम्बे।

 

Latest Cricket News