ख़बरे हैं कि मैच फ़िक्सिंग में सज़ा भुगतने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज़ सलमान बट्ट की भी टीम वापसी हो सकती है। पाकिस्तान को यूएई में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ खेलनी है और सलमान को इसके लिए टीम में लिया जा सकता है।
ओपनर सलमान ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें टीम में वापसी की उम्मीद है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। .
सलमान को 2010 में लॉर्ड्स में मैच फिक्सिंग के आरोप में सज़ा हुई थी और क़ानूनन टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार किया जा सकता है क्योंकि वह सज़ा काट चुके हैं।
अगर इन ख़बरों में ज़रा भी दम है तो पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को ये पूछना का पूरा हक़ है कि: हमारा क्रिकेट कहां जा रहा है?
इस साल जब मोहम्मद आमिर की टीम में वापसी हुई थी तब एक्पर्ट, पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने कहा था मैच पिक्सिंग में सज़ा पाने वाले तीनें (सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ़) में मोहम्मद आमिर सबसे छोटा है और उसने जांच में पूरा सहयोग किया है इसलिए उसे दूसरा मौक़ा दिया जाना चाहिये। लेकिन सलमान के मामले में बोर्ड क्या तर्क देगा?
Latest Cricket News