ईशांत के ''मंकी फ़ेस'' पर मुक़ाबला जारी, कमेंटेटर भी कूदे मैदान में
रांची: ईशांत शर्मा टीम इंडिया के एक ऐसे सदस्य हैं जो अपनी बॉलिंग से तो बल्लेबाज़ों को बांधे ही रखते हैं साथ ही अपनी अजीब-ओ-ग़रीब भंगिमाओं से भी सबका मनोरंजन करते रहते हैं। आपको शायद


अब तीसरे मैच में भी स्मिथ और ईशांत के बीच मुक़ाबला जारी है और इसका कमेंटेटर पूरा-पूरा मज़ा ले रहे हैं। दरअसल माइकल क्लार्क, मैथ्यू हैडन, ब्रेट ली और शिवारामा कृष्णा के बीच ईशांत के मंकी पेस को लेकर कंप्टीशन शुरु हो गया कि कौन उनकी बेहतर नकल कर सकता है।
एक के बाद एक इन्होंने चेहरे बनाए और स्क्रीन पर इसे देखकर तो दर्शक लोटपोट ही हो गए। उधर ड्रेसिग रुम में चीफ कोच अनिल कुंबले ये सब देखकर मंद मंद मुस्कुराने लगे।
आपको बता दें जब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ते हैं, मैदान में दोनों के बीच बहुत छींटाकशी होती है। कल की घटना ने 2007-8 सिरीज़ की याद दिला दी जब ‘मंकीगेट’ विवाद हुआ था। इस विवाद में हरभजन सिंह और एंड्रू सिमंड्स शामिल थे।