A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 9 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे इशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह

9 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे इशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह

भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा 9 दिसंबर को बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे। सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, शादी 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

Photo: facebook.com/CircleofCricket.IshantSharma- India TV Hindi
Photo: facebook.com/CircleofCricket.IshantSharma

वाराणसी: भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा 9 दिसंबर को बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी करेंगे। सगाई समारोह 19 जून को कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, शादी 9 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिमा सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय बास्केटबाल टीम का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया है जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। वह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की पूर्व कप्तान भी हैं। देश के बास्केटबाल जगत में सिंह बहनों के नाम से मशहूर प्रतिमा पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।

​पढ़ें: ईशांत शर्मा की होने वाली दुल्हन प्रतिमा सिंह के बारे में 6 रोचक बातें

प्रतिमा सिंह की सभी बहनें भी बास्केटबाल खिलाड़ी हैं और वे भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। दोनों को मंगलवार को गंगा आरती में भाग लेने के लिए घाट पर देखा गया था।

तस्वीरों में देखें, कितनी शानदार है यह जोड़ी...

Latest Cricket News