1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए तैयार हैं जसप्रीत बुमराह, ट्वीट कर कही यह बात

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए तैयार हैं जसप्रीत बुमराह, ट्वीट कर कही यह बात

बुमराह ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी ट्वीट की है जिसमें वे मुंबई इंडियंस की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते देखे जा सकते हैं।

BCCI , Jasprit Bumrah, COVID-19- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/JASPRITBUMRAH93 Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह आईपीएल के 13वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस तेज गेंदबाज ने अपनी बेसब्री सोशल मीडिया के माध्यम से जाहिर की है। बीसीसीआई इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल का आयोजन कर रही है। 

इस बार आईपीएल दुबई, अबु धाबी, शरजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस से खेलने वाले बुमराह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अब समय हो गया है।"

बुमराह ने इस ट्वीट के साथ एक फोटो भी ट्वीट की है जिसमें वे मुंबई इंडियंस की जर्सी में विकेट लेने के बाद जश्न मनाते देखे जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का आयोजन इस साल 29 मार्च को होना था लेकिन कोरना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया था।

इसके बाद बीसीसीआई की कोशिशों के बाद अब इसका आयोजन यूएई में हो रहा है। 

Latest Cricket News