A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुक़ाबला पाकिस्तान की बॉलिंग और भारत की बैटिंग के बीच होगा: शाहिद

मुक़ाबला पाकिस्तान की बॉलिंग और भारत की बैटिंग के बीच होगा: शाहिद

पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट मैच किसी मेगा इवेंट से कम नहीं होता और बरसों से ये मुक़ाबला पाकिस्तीनी गेंदबाज़ी और भारती. बल्लेबाज़ी के बीच रहा है। पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी का

shahid afridi- India TV Hindi
shahid afridi

पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट मैच किसी मेगा इवेंट से कम नहीं होता और बरसों से ये मुक़ाबला पाकिस्तीनी गेंदबाज़ी और भारती. बल्लेबाज़ी के बीच रहा है। पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी का मानना है कि ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

पाकिस्तान और भारत के बीच शनिवार को विश्व टी20 कप में कोलकता में मैच होना है।

पाकिस्तान विश्व कप के लिए भारत पहुंचने वाली आख़िरी टीम है। सुरक्षा संबंधी चिंता की वजह से पहले उसके खेलने पर संदेह था।  भारत और पाकिस्तान के बीच मैच धर्मशाला में होना था जो अब ICC के हस्तक्षेप के बाद कोलकता में हो रहा है।

आफ़रीदी का कहना है कि उनकी जीत का दारोमदार गेंदबाज़ों पर होगा जिनके सामने भारत की शक्तिशाली बैटिंग लाइन अप होगी जिसमें कई मैच जिताऊ बल्लेबाज़ हैं।

पाकिस्तान का पहला मुक़ाबला कोलकता में 16 मार्च को बांग्लादेश से होगा।

पाकिस्तान विश्व कप में कभी भी भारत को हरा नहीं पाया है। लेकिन आफ़रीदी को विश्वास है कि मुहम्मद आशिफ़ की वापसी से उनकी गेंदबाज़ी मज़बूत हुई है और विश्व कप में भारत से हारने का सिलसिला टूट सकता है।

आफ़रीदी ने कोलकता में पत्रकारों से कहा,  ‘हमारा गेंदबाज़ी आक्रमण काफी अच्छा है। हमारे पास मुहम्मद आमिर मुहम्मद इरफ़ान हैं। मुहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। वहाब रियाज़ भी फ़ास्ट बॉलर हैं तो कुल मिलाकर हमारी हमारी गेंदबाज़ी काफी असरदार है। अगर हमारे बल्लेबाज़ी योजना अनुसार स्कोर होर्ड पर ठीक ठाक टोटल देते हैं तो मुझे यक़ीन है हमारे बॉलर मैच जीता सकते हैं।’

 “हमारे पास इमाद वसीम और मुहम्मद नवाज़ जैसे क्वालिटी स्पिनर भी हैं। कुल मिलाकर पूरी बॉलिट यूनिट अच्छी है।”

आफ़रीद ने टी20 में सबसे ज़्यादा 93 विकेट लिए हैं।

आफ़रीद ने कहा कि ईडन गार्डंस में हमने सभी चार मैचों में भारत को हराया है। “हम इस ग्राउंड पर अच्छा खेले हैं, हम यहां की कंडीशंस जानते हैं और ये पिच हमें सूट करती है।”

आफ़रीदी ने कहा कि उन्हें हमेशा भारत के ख़िलाफ़ खेलने में मज़ा आता है। “यहां के क्रिकेट प्रेमियों से मिलने वाले प्यार को मैं हमेशा याद रखूंगा। इतना प्यार हमें पाकिस्तान में भी नहीं मिलता।”

Latest Cricket News