इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जैम्स एंडरसन टीम का कप्तान न बनाए जाने से दुखी हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एलस्टैअर कुक की जगह जो रुट को कप्तान नियुक्त किया है।
टेस्ट में 467 विकेट लेने वाले 34 वर्षीय एंडरसन ने हालंकि कप्तान के रुप में रुट को स्वीकार कर लिया है लेकिन कहा कि बेहतर होता कि कप्तानी के लिए उनके नाम पर भी विचार होता।
बोर्ड ने कप्तानी के लिए बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और रुट का इंटरव्यूह लिया था।
एंडरसन ने कहा कि मैंने कप्तानी ली होती या नहीं, ये मुझे नहीं पता लेकिन मैं इस पर गंभीरता से विचार करता। मुझे नहीं पता कि मैं कब तक खेल पाता हूं इसलिये किसी युवा को कप्तान बनाना ठीक है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को ग्रुप में लीडर समझता हूं और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
एंडरसन ने हाल ही में UAE के दौरे पर पहली बार लंकाशायर की कप्तानी की थी।
Latest Cricket News