श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और उसने चाय के विश्राम तक तीन विकेट 43 रन पर गंवा दिए थे। दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज ब्रॉड ने अपने दूसरे ओवर में ही करुणारत्ने (00) को विकेटकीपर बेयरस्टा के हाथों कैच कराया। एंडरसन ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा (11) को भी बेयरस्टा के हाथों कैच करा दिया। कुशाल मेंडिस (00) भी ब्रॉड की गेंद पर बेयरस्टा को आसान कैच दे बैठे जिससे श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 12 रन हो गया।
कप्तान मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल (15) ने इसके बाद चाय तक श्रीलंका को और झटके नहीं लगने दिए। चाय के बाद बेन स्टोक्स ने पहली ही गेंद पर चांदीमल को जेम्स विंस के हाथों कैच कराया। मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने (22) ने कुछ देर विकेटों के पतन पर विराम लगाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। एंडरसन ने मैथ्यूज को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। एंडरसन ने इसके बाद दासुन शनाका (00) और रंगना हेराथ (01) को पवेलियन भेजा जबकि ब्राड ने दुष्मंता चमीरा और थिरिमाने की पारी का अंत किया।
Latest Cricket News