A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुजुर्ग महिला फैन की यॉर्कर देख चौंकन्ने रह गए बुमराह, खुद शेयर किया वीडियो

बुजुर्ग महिला फैन की यॉर्कर देख चौंकन्ने रह गए बुमराह, खुद शेयर किया वीडियो

ये वीडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रही है।   

बुजुर्ग महिला फैन की यॉर्कर देख चौंकन्ने रह गए बुमराह, खुद शेयर किया वीडियो- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES बुजुर्ग महिला फैन की यॉर्कर देख चौंकन्ने रह गए बुमराह, खुद शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह पिछले दो-तीन वर्षो में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक शानदार गेंदबाज बनकर उभरें हैं। खेल के किसी भी समय विकेट लेने की अपनी क्षमता के चलते वह मौजूदा समय में रैंकिंग में टॉप पर हैं। ट्विटर पर एक यूजर्स ने शनिवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

ये वीडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रही है। 

21 वर्षीय बुमराह ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "इससे मेरा दिन बन गया।" बुमराह ने विश्व कप में नौ मैचों में 18 विकेट लिए थे। 

Latest Cricket News