A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह ने रचाई शादी, क्रिकेट जगत ने खास अंदाज में दी बधाई

जसप्रीत बुमराह ने रचाई शादी, क्रिकेट जगत ने खास अंदाज में दी बधाई

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं।

<p>जसप्रीत बुमराह ने...- India TV Hindi
Image Source : JASPRIT BUMRAH जसप्रीत बुमराह ने रचाई शादी, क्रिकेट जगत ने खास अंदाज में दी बधाई

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। बुमराह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है। इस बीच क्रिकेट जगत से बुमराह को शादी की बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। हरभजन सिंह, मुंबई इंडियंस, हार्दिक पांड्या और कोलकाता नाइटराइडर्स ने भारतीय तेज गेंदबाज को शुभकामनाएं दी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बधाई हो।"

मुंबई इंडियंस ने बेहद मजेदार अंदाज में लिखा, "बुमराह संजना की गेंद पर बोल्ड। दोनों को शादी के लिए ढेर सारी बधाई।"

हरभजन सिंह ने लिखा, "बुमराह और संजना को मुबारकबाद।"

 

Latest Cricket News