1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली नहीं, जेमिमा रोड्रिगेज को पसंद है इस पाकिस्तानी बल्लेबाज का कवर ड्राइव

विराट कोहली नहीं, जेमिमा रोड्रिगेज को पसंद है इस पाकिस्तानी बल्लेबाज का कवर ड्राइव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज को कोहली नहीं बल्की पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबार आजम को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद हैं।

virat kohli, Rohit Sharma, ms dhoni, jemimah rodrigues, India vs Pakistan, Babar Azam- India TV Hindi
Image Source : TWITTER virat kohli and jemimah rodrigues

मौजूदा समय में भारत के विराट कोहली को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माना जाता है। भारतीय टीम के कप्तान कोहली तकनीकी रूप से सक्षम हैं कि उनके द्वारा लगाया हर शॉट देखने में आर्कषक होता है। यही वजह है कि पूरी दुनिया विराट कोहली के बल्लेबाजी की कायल है लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज को कोहली नहीं बल्की पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबार आजम को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद हैं।

जेमिमा ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के चैट के दौरान बताया कि उन्हें उन्हें बाबार आजम के द्वारा लगाया लगाया कवर ड्राइव देखना काफी पसंद है। हालांकि विराट कोहली को इस शॉट का मास्टर माना जाता है।

जेमिमा ने इस दौरान ऋद्धिमा के साथ इंस्टाग्राम चैट कर रही थीं। इसी दौरान जब जेमिमा से पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने बिना किसी देरी के ओपनर बल्लेबाज हिट मैन रोहित शर्मा का नाम लिया।

वहीं इस लाइव चैट में जेमिमा ने महेंद्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया। जेमिमा ने कहा धोनी की कप्तानी में खेलना उनका सपना है लेकिन मैं जानती हूं कि अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

आपको बता दें कि 20 साल की यह खिलाड़ी भारतीय महिला टीम की तरफ से 16 वनडे और 20 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। वनडे क्रिकेट में जेमिना ने 73.80 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्द्धशतक भी लागए। इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 81 रनों का है।

वहीं टी-20 फॉर्मेट में जेमिमा ने 111.24 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 930 रन बनाए हैं। टी-20 में जेमिमा ने 6 अर्द्धशतकीय पारी खेल चुकीं हैं।

 

Latest Cricket News