रिकॉर्ड तीसरी बार आईएसएल फाइनल की मेजबानी करेगा मडगांव का जेएलएन स्टेडियम
रिकॉर्ड तीसरी बार आईएसएल फाइनल की मेजबानी करेगा मडगांव का जेएलएन स्टेडियम
Bhasha
Published : Feb 17, 2021 06:10 pm IST, Updated : Feb 17, 2021 06:10 pm IST
फार्तोडा का जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम रिकार्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा जो 13 मार्च को होगा।
Image Source : ISL MEDIAJLN Stadium of Madgaon to host ISL final for a third time
मडगांव। फार्तोडा का जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम रिकार्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा जो 13 मार्च को होगा। लीग के आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की। पहले चरण के सेमीफाइनल दो स्थलों - बेम्बोलिम में जीएमसी स्टेडियम और जेएलएन स्टेडियम - में पांच और छह मार्च को आयोजित किये जायेंग।
लीग चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को लीग शील्ड विनर्स से नवाजा जायेगा जिससे उसे प्रतिष्ठित एएफसी चैम्पियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।
हीरो आईएसएल 2020-21 के सेमीफाइनल और फाइनल की तारीखें: