लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोए रूट क्रिकेटर से कैमरामैन बन गए। मैच के दौरान रूट बल्लेबाज़ी की बजाए मैच को शूट करते दिखे।
लंच के बाद वापस जा रहे जोए रूट को स्काई स्पोर्ट्स का कैमरामैन शूट कर रहा था कि तभी कैमरामैन का पैर फिसल गया। रूट ने कैमरामैन को उठाया और खुद वीडियो शूट करने लगे। दर्शक इस लम्हे को देखकर रोमांचित हो गए और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को कैमरामैन बनते देख ताली बजाने लगे।
इससे पहले इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड मुकाबले में टॉस गंवाकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी की और उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। 30 रन के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाज़ पवेलिएन लौट गए। बाद में बेन स्टॉक्स और जोए रूट ने अच्छी साझेदारी की। रूट ने 98 रनों की शानदार पारी खेली। बतौर कैमरामैन उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
Latest Cricket News