A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेटी के पिता बने जोंटी रोड्स, नाम रखा 'इंडिया'

बेटी के पिता बने जोंटी रोड्स, नाम रखा 'इंडिया'

मुंबई: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स गुरुवार दोपहर बेटी के पिता बन गए। खास बात यह है कि रोड्स और उनकी

बेटी के पिता बने जोंटी...- India TV Hindi
बेटी के पिता बने जोंटी रोड्स, नाम रखा 'इंडिया'

मुंबई: पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की टीम के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स गुरुवार दोपहर बेटी के पिता बन गए। खास बात यह है कि रोड्स और उनकी पत्नी मेलानिये ने बेटी का नाम इंडिया रखा है। वैसे, रोड्स अकेले क्रिकेटर नहीं है जिनके बच्चे का संबंध भारत से है। न्यू जीलैंड के क्रिकेटर डियॉन नैश ने भी अपनी बेटी का नाम इंडिया लिली रखा था।

रोड्स की पत्नी ने बच्ची को सांताक्रूज के सूर्या मंदर ऐंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में जन्म दिया। रोड्स ने कल मुंबई इंडियंस के मैच से पहले ट्वीट करके कहा, 'मुंबई इंडियंस को बेबी रोड्स की तरफ से गुड लक। इंडिया जेनी जोंटी रोड्स का जन्म दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर हुआ और उसका वजन 3.7 किलो है। मां और बेटी स्वस्थ हैं।'

 

Latest Cricket News