A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे बॉलिंग रिकार्ड: रबादा ने छोड़ा पीछे तैजुल इस्लाम को

वनडे बॉलिंग रिकार्ड: रबादा ने छोड़ा पीछे तैजुल इस्लाम को

बांग्लादेश: दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कैगिसो रबादा अपने पहले ही वनडे में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। रबादा ने ये कारनामा शुक्रवार को ढाका में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कर दिखाया। रबादा

वनडे बॉलिंग रिकार्ड:...- India TV Hindi
वनडे बॉलिंग रिकार्ड: रबादा ने छोड़ा पीछे तैजुल इस्लाम को

बांग्लादेश: दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कैगिसो रबादा अपने पहले ही वनडे में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। रबादा ने ये कारनामा शुक्रवार को ढाका में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ कर दिखाया।

रबादा के पहले बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम ने पिछले साल दिसंबर में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपने पहले वनडे में हैट्रिक ली थी।

रबादा ने सबसे पहले तमीम इक़बाल को बोल्ड किया जो अपना काता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद उन्होंने लिट्टन दास और मेहमुदुल्लाह को भी शून्य पर पवैलियन रवाना कर दिया।

20 साल के रबादा गौटेंग लॉयंस प्रांतीय टीम के लिए खेलते हैं।

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं रबादा संगीत की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं और उनके Itunes पर उनके दो गाने हैं।

 

Latest Cricket News