कानपुर: साउथ अफ़्रीका ने भारत के खिलाफ़ आज यहां पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। टीम इंडिया ने टीम में ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी, स्पिनर अमित मिश्रा और रहाणे को रखा है जबकि साउथ अफ़्रीकी टीम में डेल स्टेन, मोर्ने मॉर्कल और क्विंटन डे कॉक की वापसी हुई है। वनडे सीरीज़ में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। इसके पहले टीम इंडिया T20 सीरीज़ 2-0 से हार चुकी है।
दो साल के अंतराल के बाद हो रहे इस मैच के लिए ग्रीन पार्क स्टेडिमय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर नए तरीके से रंग-रोगन किया गया है और साइट स्क्रीन को विस्तार दिया गया है। उत्तर प्रदश् क्रिकेट संघ केा प्रमुख राजीव शुक्ला ने शुक्रवा को ही स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था।
कटक में दर्शकों द्वारा बोलत फेंकने की घटना से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने दर्शक दीर्घा के आगे जाली लगाई है जिससे कि इस तरह की अप्रिय घटना दोहराई न जा सके। स्टेडियम में पानी की बोतल लाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
टीमें:
भारत : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तानी), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, अजंक्य रहाणे, स्टुअर्ट बिन्नी, उमेश यादव, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन।
दक्षिण अफ्रीका : अब्राहम डिविलियर्स, फरहान बेहरदीन, हाशिम अमला, डेविड मिलर, क्विंटन डे कॉक, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर, मोर्ने मोर्कल, कागीसो राबाडा, डेल स्टेन।
Latest Cricket News