1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टी20: भारत ने इंग्लैंड के सामने 148 रन का टारगेट रखा

कानपुर टी20: भारत ने इंग्लैंड के सामने 148 रन का टारगेट रखा

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरू से ही अनुशासित गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

Suresh Raina | AP Photo- India TV Hindi
Suresh Raina | AP Photo

कानपुर: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 148 रन का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरू से ही अनुशासित गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओपनिंग करने आए कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल (8) ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। भारत का दूसरा विकेट कोहली (29) के रूप में 55 रन पर गिरा। उनके जाने के कुछ देर बाद ही युवराज सिंह (12) भी चलते बने। भारत का स्कोर अभी 95 रन ही पहुंचा था कि सुरेश रैना भी आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद खेलकर 34 रन बनाए। रैना के आउट होने के बाद भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और मनीष पांडेय (3) भी जल्दी ही आउट हो गए। 

हार्दिक पांड्या ने संभलकर खेलने की कोशिश की लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंद में कुल 9 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच से डेब्यू कर रहे परवेज रसूल (5) भारत के 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने (34 नॉटआउट) ने रनगति तेज करने की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। जसप्रीत बुमराह बगैर कोई स्कोर किए नाबाद लौटे। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली को 2 जबकि स्टोक्स, प्लंकेट, जॉर्डन और मिल्स को एक-एक विकेट मिला।

 

Latest Cricket News