1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टेस्ट, डे 2, टी: कैन, लाथम के अर्ध शतक, न्यूज़ीलैंड 152/1

कानपुर टेस्ट, डे 2, टी: कैन, लाथम के अर्ध शतक, न्यूज़ीलैंड 152/1

कानपुर: लाथम और कप्तान कैन विलियम्सन के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को यहां टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के दूसरे दिन चायकाल तक अपनी

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson

कानपुर: लाथम और कप्तान कैन विलियम्सन के बीच दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की अटूट साझेदारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को यहां टेस्ट सिरीज़ के पहले मैच के दूसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 152 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 318 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम अभी 166 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट बाक़ी हैं। 

भारत को अभी तक एक मात्र सफलता गप्टिल के विकेट के रुप में मिली है जिसे सुबह उमेश यादव ने आउट किया था। इसके बाद विलियम्सन ने लाथम के साथ पारी को सजाया-संवारा बल्कि स्पिन के मददगार माने जाने वाले विकेट पर अश्विन, जडेजा और पार्ट टाइम बॉलर मुरली के सभी पेंतरों को नाकाम कर दिया। चाय पर लाथम  56 और विलियम्सन 66 रन बनाकर खेल रहे थे।

इसके पहले आज सुबह कल के 291/9 स्कोर के आगे खेलते हुए रविंद्र जडेजा और यादव ने दिन की शुरुआत की। जडेजा ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए 44 बॉल पर 42 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर पर यादव उनका ज़्यादा साथ नहीं दे पाए और वैगनर को अपना विकेट दे बैठे।

भारतीय पारी की समाप्ति के बाद गप्टिल और लाथम ने सधी हुई शुरुआत की और लगा कि वे लंच तक आउट नहीं होंगे लेकिन तभी यादव ने गप्टल का विकेट लेकर भारत को सुबह पहली सफलता दिलाई।    

Latest Cricket News