1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चासंलर बने कपिल देव

हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चासंलर बने कपिल देव

इससे पहले गुजरात (स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) और चेन्नई (तमिलनाडु फिजिकल एजेकुशेन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय संचालित हैं।  

कपिल देव- India TV Hindi
Image Source : AP कपिल देव

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला चासंलर नियुक्त किए जाने की शनिवार को घोषणा की गई। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी।

हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, देश की तीसरे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है, जो किसी राज्य सरकार ने शुरू की है।

इससे पहले गुजरात (स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) और चेन्नई (तमिलनाडु फिजिकल एजेकुशेन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय संचालित हैं।

हरियाणा सरकार ने पिछले महीने ही प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी।

Latest Cricket News